Advertisement

बाराबंकी : भाजपा सत्ता का दुरुपयोग करके लोकतंत्र को आघात पहुंचा रही है।

www.satyarath.com

www.satyarath.com

www.satyarath.com

फतेहपुर बाराबंकी : भाजपा सत्ता का दुरुपयोग करके लोकतंत्र को आघात पहुंचा रही है। सात साल की सरकार के दौरान मुख्यमंत्री जी ने जनहित में कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं किया। जनता से किए वादों को पूरा नहीं किया। लोगों के साथ भेदभाव किया। विकास कार्य ठप्प है। भाजपा सरकार के पास जनता को बताने के लिए कोई काम नहीं है।

ओके विचार आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार विधानसभा कुर्सी के पटेल बाल विद्या मंदिर दादनपुर चौराहा फतेहपुर में लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष अंकित वर्मा द्वारा आयोजित PDA वृक्षारोपण एवं पर्चा वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए पूर्व कारागार मंत्री राकेश कुमार वर्मा ने व्यक्त किये।

www.satyarath.com

www.satyarath.com

श्री राकेश कुमार वर्मा ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव में हार से भाजपा बौखलाई है। झूठ और लूट भाजपा का एजेण्डा है। सरकारी धन की लूट और झूठ बोलकर विरोधी दलों का बदनाम करने को भाजपा विकास समझती है। जनता भाजपा की चालों को समझ चुकी है। भाजपा के नेता बेतुकी बातें करते है। सभी राजनीतिक दलों के झंडे अलग-अलग रंगों के होते हैं। मुख्यमंत्री जी को लाल रंग से ऐतराज क्यों है? ऐसा लगता है कि लोकसभा चुनाव में जनता ने समाजवादी पार्टी के पक्ष में जिस तरह का भारी समर्थन जताया है और भाजपा की चुनाव में हार हुई है, इसलिए मुख्यमंत्री जी लाल रंग के प्रति दुर्भावना रखने लगे हैं।

जैदपुर के विधायक गौरव कुमार रावत ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की नीतियां पीडीए, किसान, नौजवान विरोधी है। पीडीए की एकजुटता से भाजपा घबराई हुई है। समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रही है। समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। समाजवादी पार्टी ने सरकार के समय गांव, गरीब, किसान और नौजवान के हित में तमाम फैसले लिए लेकिन भाजपा सरकार ने हर वर्ग को धोखा दिया है। भाजपा सरकार ने गांवों, किसानों की उपेक्षा की है। गांवों का विकास समाजवादी पार्टी ही कर सकती है। विकास भाजपा के बस की बात नहीं है।मुख्य अतिथि द्वारा वक्षारोपण एवं पर्चा वितरण किया गया ।उक्त अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य नसीम गुड्डू, विधानसभा अध्यक्ष सुरेश यादव, जिला उपाध्यक्ष मोoरिजवानसंजय,रामसमुक्ष यादव, अभिषेक यादव, पंकज यादव,क्षीतीज वर्मा,मो सालीम, रमेश पटेल, अर्जुन विश्वकर्मा, निहाल वर्मा समेत आदि लोग उपस्थित थे।

                 अंकित कुमार वर्मा 

             जिला अध्यक्ष लोo वाo

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!