Advertisement

सुसनेर : निजी स्कूल की बस पलटी: 2 बच्चे घायल, ड्राइवर की लापरवाही से हुए हादसा।

www.satyarath.com

दिनांक : 31.8.2024

दिन : शनिवार 

सत्यार्थन्यूज 

रिपोर्टर ,मनोज कुमार माली सुसनेर 

• निजी स्कूल की बस पलटी: 2 बच्चे घायल, ड्राइवर की लापरवाही से हुए हादसा

www.satyarath.com

सुसनेर : नगर के आगर मालवा- जिले के नलखेड़ा-छापीहेड़ा मार्ग पर शनिवार दोपहर बाद एक निजी स्कूल की बस क्रमांक HR 66 A 1232 अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद एडिशनल एसपी, सुसनेर एसडीओपी, थाना प्रभारी सहित नलखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच की। सुसनेर एसडीओपी देवनारायण यादव ने जानकारी देते हुए बताया की इस घटना में 2 बच्चे घायल हुए हैं, दुर्घटना में ड्राइवर की लापरवाही बताई जा रही है, जिसको लेकर प्रकरण दर्ज किया जा रहा है, बस का ड्राइवर घटना के बाद मौके से फरार हो गया है। बताया जा रहा है की बस में करीब 30 से 35 बच्चे सवार थे। किसी अन्य वाहन को ओवर टेक करने के दौरान यह हादसा हुआ है। घटना में अन्य बच्चो को भी मामूली चोट आई है। घायल बच्चो का नलखेड़ा हॉस्पिटल में उपचार जारी है। एडिशनल एसपी ने बस में सवार ग्राम गोयल के बच्चों से घटना के संबंध में जानकारी लेते हुए उनसे उनका हाल जाना।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!