Advertisement

बीकानेर- शराब के नशे में बड़े भाई ने किया छोटे भाई पर हमला फोड़ा सर छोटे भाई ने दर्ज करवाया मुकदमा।

सवांददाता नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ

समाज में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति से पारिवारिक संबंधों में दरार आ रही है घर उजड़ रहे है। एक ही परिवार के सदस्य अब एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस और कोर्ट कचहरी तक पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में गांव बापेऊ निवासी 22 वर्षीय कुशलनाथ ने अपने बड़े भाई ओमनाथ के खिलाफ शेरूणा थाने में मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि दोनों भाई एक ही घर में रहते हैं।
मंगलवार की शाम 7 बजे जब वह घर पर बैठा था, तो उसका भाई लाठी लेकर आया और उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। इसके बाद आरोपी ने उसकी मोटरसाइकिल का ताला तोड़कर बाइक भी ले भागा। परिवादी ने यह भी बताया कि उसका भाई पिछले 2 साल से लगातार गुंडागर्दी कर रहा है और शराब के नशे में मां के साथ भी मारपीट कर उन्हें घर से बाहर निकाल देता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान को सौंप दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!