Advertisement

बीकानेर-गांव कोटासर में हुआ गोगाजी महाराज का विशाल जागरण बड़ी संख्या में शामिल हुए ग्रमीण खूब झूमे श्रद्धालु।

सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ

28 अगस्त को गांव कोटासर की गोगामेड़ी में लोक वाद्ययंत्र डेरू के साथ परंपरागत रात्रि जागरण का आयोजन हुआ। यहां पुजारी मूलाराम भोपा ने ज्योत आरती कर जागरण शुरू किया। वहीं प्रसिद्ध भजन कलाकार बाबूलाल एडं पार्टी छोटड़िया ने भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दी। जिसमें प्रस्तुतियां भजनों पर डेरु के डंके पर थिरकते नजर आए श्रद्धालु रात्रि जागरण में बड़ी संख्या में ग्रामीण व आस पास के गांवो से भी गोगाजी के भक्त शामिल हुए। गोगा मेडी जागरण कमेटी के कार्यकर्ता आसाराम सारण,कालूसिंह राठौड़ ने अपने दल के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सभी व्यवस्थाओं को संभाला। कमेटी ने जागरण पार्टी के कलाकरों का दुपट्टा पहना कर सम्मान किया। पुजारी ने जागरण में सहयोग करने पर समस्त ग्रामीणों व श्रद्धालुओं का आभार जताया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!