Advertisement

सुसनेर : पर्यावरण संरक्षण की जन जागृति में स्काउट निभा रहे महत्वपूर्ण भूमिका।

www.satyarath.com

दिनांक : 27.8.2024

दिन : मंगलवार  

सत्यार्थ न्यूज़ 

रिपोर्टर, मनोज कुमार माली सुसनेर 

• पर्यावरण संरक्षण की जन जागृति में स्काउट निभा रहे महत्वपूर्ण भूमिका।

www.satyarath.com

सुसनेर,भारत स्काउटस् एंड गाइड्स राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा राष्ट्रीय स्तरीय जलवायु परिवर्तन कार्यशाला 23-08-2024 से 27- 08-2024 तक प्रशिक्षण केंद्र एन.ई. रेलवे ऐशबाग, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में अरूप सरकार उप निदेशक बाय प्रोग्राम भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय दिल्ली, नवीन गौतम परियोजना समन्वयक के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें 19 राज्य-मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, एन.एफ. रेलवे, झारखंड, असम, एन.सी. रेलवे, ईस्टर्न रेलवे, ईस्ट सेंट्रल रेलवे, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक,बेस्ट बंगाल आदि ने भाग लिया है। सभी राज्यों से इस नेशनल कैंप में 120 रोवर, रेंजर, स्काउट गाइड पदाधिकारी सहभागिता कर रहे हैं

जिसमें मध्य प्रदेश राज्य से 8 रोवर रेंजर ने स्काउट मास्टर भेरुलाल ओसारा के मार्गदर्शन में मध्य का प्रतिनिधित्व किया । जिसमें उज्जैन से 4 रोवर और कटनी से 4 रेंजर प्रतिभागिता रही इस अवसर पर स्काउट मास्टर भेरुलाल ओसारा द्वारा किए गए जलवायु परिवर्तन के कार्यों की प्रशंसा की गई साथ ही राष्ट्रीय मुख्यालय से पधारे निर्देशक आरुप सरकार को उनके द्वारा उत्कृष्ट कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई जिसके कारण उनको राष्ट्रीय कार्यशाला में निर्देशक आरूप सरकार द्वारा स्काउट मास्टर को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया उक्त जानकारी श्रीमान भेरुलाल जी ओसारा सुसनेर के द्वारा दी गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!