Advertisement

सुसनेर : भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर बैठक भाजपा मंडल की बैठक सम्पन्न।

www.satyarath.com

दिनांक : 27.8.2024

दिन : मंगलवार  

सत्यार्थ न्यूज़ 

रिपोर्टर : मनोज कुमार माली सुसनेर

• भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर बैठक भाजपा मंडल की बैठक सम्पन्न।

• भाजपा के कार्यकर्ता हर मौसम में चट्टान बनकर विपत्तियों का सामना करते हैं।

www.satyarath.com

चित्र : सुसनेर भाजपा मंडल की बैठक को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष सजनसिंह कलारिया।

 

सुसनेर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान कार्यशाला बैठक का आयोजन सुसनेर मंडल में स्थानीय इंदौर कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग 552 जी रोड़ पुलिस थाने के सामने स्थित भाजपा कार्यालय पर बैठक का आयोजित किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामण राठौर ने कहा की सुसनेर मण्डल से असंख्य लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण करना चाहते है परन्तु उनको हमे सम्मान पूर्वक सदस्य बनाने के लिए उनके पास जाना होगा बैठक को मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा नेता एवं जिला महामंत्री कैलाश कुम्भकार ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि भाजपा के कार्यकर्ता सालभर काम करने वाले कार्यकर्ता हैं। इसी का परिणाम है कि भाजपा के कार्यकर्ता हर मौसम में चट्टान बनकर विपत्तियों का सामना करते हैं। विपक्षी पार्टियां बरसाती मेढक की तरह चुनावी मौसम में बाहर निकलती हैं।

www.satyarath.com

बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष सजनसिंह कलारिया ने प्रस्तावना रखते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता सुसनेर मण्डल क्षेत्र नए मतदाताओं को भी पार्टी की विचारधारा से जोड़ेगी एवं सदस्य बनाएगी सदस्यता अभियान 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा। वर्तमान में देश के अंदर 23 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने भाजपा को वोट देकर स्थापित किया है बैठक को विशेष अतिथि के रूप में मण्डल प्रभारी एवं जिला मंत्री मुकेश लोढ़ा ने सभी कार्यकर्ताओं को जी जान से पार्टी के काम में जुटने को कहा बैठक में विशेष अतिथि के रूप में मार्केटिंग अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह कांवल, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल सिसोदिया, पूर्व जनपद अध्यक्ष चन्दरसिंह कांवल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य करणसिंह सिसोदिया, भाजपा जिला अंत्योदय प्रकोष्ठ संयोजक देवकरण मीणा, भाजपा अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष रियाज खान राजू बैट्री, भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम सूर्यवंशी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कालूसिंह चौहान थे बैठक में भाजपा सदस्यता अभियान मण्डल प्रभारी के रूप में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दिलीप जैन सारँगयाखेड़ी का चयन भी किया गया। बैठक का संचालन मुकेश हरदेनिया ने किया एवं आभार दिलीप जैन सारँगयाखेड़ी ने माना।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!