Advertisement

आज निजी बसों की हड़ताल से जन जीवन प्रभावित_

सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा राजस्थान
अब्दुल सलाम रंगरेज

आज निजी बसों की हड़ताल से जन जीवन प्रभावित_

रोडवेज बसों में बढ़ रही भीड़_

भीलवाड़ा
राजस्थान में निजी बस ऑपरेटर्स ने अपनी मांगें पूरी नहीं होने के कारण आज यानी 27 अगस्त को एक दिवसीय हड़ताल की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण साहू ने बताया कि परिवहन विभाग को कई बार ज्ञापन दिए गए, पर अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है।

राजस्थान में मंगलवार यानी 27 अगस्त को प्राइवेट बसें नहीं चल रही हैं। बस ऑपरेटर्स अपनी मांगें मनवाने के लिए हड़ताल पर चले गए हैं। 27 अगस्त को पूरे राजस्थान में प्राइवेट बसें बंद रखी गई हैं। बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण साहू ने बताया कि परिवहन विभाग उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग को कई बार ज्ञापन दिए गए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसलिए मजबूरन बस ऑपरेटर्स को हड़ताल पर जाना पड़ा है।

भीलवाड़ा प्राइवेट बस स्टैंड पर हड़ताल के चलते लोगों का परेशानी का सामना करना पड़ा। भीलवाड़ा से ब्यावर जाने वाली बसें, भीलवाड़ा देवली, भीलवाड़ा कपासन, भीलवाड़ा से मांडलगढ़ इत्यादि मार्गों पर जाने वाली बसें हड़ताल के कारण बस स्टैंड पर ही बसों की कतारें लगी हुई है। जिससे आम यात्री परेशान होते दिखाई दिए ।मजबूर होकर लोगों को रोडवेज बसों से यात्रा करनी पड़ रही है जहां पर काफी भीड़ नजर आ रही है।

प्राइवेट बस ऑपरेटर्स की मानें तो प्रदेशभर में 30 हजार से ज्यादा प्राइवेट बसें संचालित होती हैं। अलग-अलग जिलों, शहरों और रूटों पर चलने वाली इन बसों का संचालन मंगलवार को बंद रखा गया है। बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन का कहना था कि बसों का संचालन बंद होने से प्रदेशभर में 10 लाख से ज्यादा यात्री प्रभावित होंगे।

एसोसिएशन की ओर से 23 सूत्रीय मांग पत्र विभाग को दिया गया था। इनमें से करीब 13 मांगें स्वीकार कर ली गईं। हालांकि आदेश जारी नहीं किए गए। यही वजह रही की हड़ताल की जा रही है। महासचिव रवि प्रकाश सैनी के अनुसार लोक परिवहन सेवा के परमिट जारी करने, परिवहन व्यवसाय को उद्योग का दर्जा देने की मांग, ऑनलाइन टीपी के साथ – साथ ऑफलाइन टीपी भी जारी करने और अस्थाई परमिट की अवधि 24 घंटे रखी जाने सहित कई मांगों को लेकर एक दिवसीय चक्का जाम कियागया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!