सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा
अब्दुल सलाम रंगरेज
जन्माष्टमी का पर्व मनाया_सजी झांकियां_
दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु_
भीलवाड़ा-
भीलवाड़ा में विभिन्न मंदिरों में कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर झांकियां सजाई गई। झांकियों के देखने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े।
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद की गई।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। काछोला में द्वारकाधीश मंदिर पर झांकियां सजाई गई जिसको देखने के लिए क्षेत्र के लोग पहुंचे।

क्षेत्र में विभिन्न मंदिरों में झांकियों का प्रदर्शन किया गया और भजन संध्या का आयोजन किया गया।
लोक कलाकारों ने अलगोजा के साथ अपनी प्रस्तुतियां दी जिसे सुनकर महिला पुरुष झूम उठे और नृत्य करने लगे।
रात्रि को 12:00 बजते ही लोगों ने जय “कन्हैया लाल की “उद्घोष के साथ श्री कृष्ण का जन्म हुआ। घर-घर में कृष्ण की आरती उतारी गई और अभिषेक किया गया। जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।

















Leave a Reply