सवांददाता चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ
चुरू सांसद राहुल कस्वां मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में पहुंचेगें। कस्वां क्षेत्र के गांव मोमासर में बीरबल ढ़बास ममोरियल कप 2024 का उदघाटन करेगें एवं साथ ही क्षेत्रवासियों से रूबरू भी होगें। गांव मोमासर के ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से आयोजित दुधीया रोशनी में होने वाला यह नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता क्षेत्र की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता बन चुकी है एवं इसमें कई विख्यात खिलाड़ी भी भाग ले रहे है। मंगलवार को शाम 7.15 बजे प्रतियोगिता का समारोहपूर्वक उदघाटन होगा। आयोजन समिति ने आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया है।

















Leave a Reply