50 ग्राम हेरोइन/स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
पलवल-26 अगस्त
कृष्ण कुमार छाबड़ा
थाना गदपुरी पुलिस ने 50 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन/स्मैक सहित दो तस्कर आरोपी गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
थाना गदपुरी प्रभारी निरीक्षक प्रकाश चंद ने बताया कि एसआई शिशराम के नेतृत्व में टीम नशा गतिविधियों पर रोकथाम हेतु थाना क्षेत्र अंतर्गत कच्चा रास्ता गंदा नाला नजदीक थाना गदपुरी के पास मौजूद थे कि विश्वसनीय सूत्रों ने उन्हें सूचना दी की विनोद कुमार पुत्र राजेंद्र निवासी गांव पृथला व विष्णु पुत्र जिले सिंह निवासी गांव पृथला जिला पलवल नशीला पदार्थ हीरोइन बेचने का काम करते हैं जो थोड़ी देर बाद विनोद कुमार व विष्णु मोटरसाइकिल नंबर HR 30 AB 5370 पर सवार होकर नशीला हीरोइन लेकर सर्विस रोड से थाना के सामने से होते हुए बेचने के लिए अपने गांव पृथला जाएंगे। सूचना के आधार पर टीम ने नाकाबंदी कर दोनों युवक उपरोक्त को काबु किया ।

काबू किए गए युवकों उपरोक्त की नोडल अफसर श्री गौरव रंजन सहायक आबकारी एवं कराधन अधिकारी पलवल के समक्ष नियमअनुसार तलाशी मे मिली प्लास्टिक पन्नी के अन्दर नशीला पदार्थ 50 ग्राम स्मैक मिली। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग डेढ़ लाख रुपए कीमत है। बरामद मादक पदार्थ व मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर आरोपीयों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत थाना गदपुरी में मामला दर्ज किया गया। आरोपीयों को आज पेश अदालत किया जाएगा।
















Leave a Reply