Advertisement

जोगणिया माता के जंगल में युवक का लटका मिला शव

सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा

अब्दुल सलाम रंगरेज

जोगणिया माता के जंगल में युवक का लटका मिला शव_

पुलिस ने हत्या व अपहरण का मामला दर्ज कर शुरू की जांच_

 

भीलवाड़ा जिले की सीमा पर जोगणिया माता के जंगल में एक युवक पेड़ पर लटका हुआ मिला।
जांच में सामने आया कि युवक बीरधोल(कोटडी) का निवासी है।

पुलिस को दी रिपोर्ट में मृतक के मामा शंकर लाल तेली ने बताया कि 24 अगस्त को दिन में करीब 12:00 बीरधोल निवासी भानेज नंदलाल पुत्र लादू लाल तेली उम्र 27 वर्ष बाइक लेकर कोटडी गया था। उसके बाद दिन में करीब 3:30 बजे नंदलाल ने उसकी मौसी के लड़के रमेश के मोबाइल पर कॉल किया तथा उसने रमेश तेली को बताया कि 5- 6 लोग कोटडी से उठाकर जंगल में ले गए हैं और उसे जान से मारने का खतरा है। मृतक नंदलाल ने एक वीडियो बनाकर भी सोशल मीडिया पर डाला। जिसमें वह रोता हुआ बता रहा था कि राजू रेबारी, सौदान रेबारी, भारत रेबारी तथा राजू रेबारी की सास व सौदान रेबारी की भाभी निवासी संग्रामपुरा थाना पारसोली की ओर से उसे जान से मरवाने के लिए अज्ञात लोगों ने उसका अपहरण करवाया है। वीडियो में वह जंगल में ले जाने की बात बता रहा है तथा उसने यह भी बताया कि इसमें दो व्यक्ति बीरधोल गांव के भी शामिल है।
नंदलाल की ओर से इस प्रकार कॉल कर वीडियो बनाकर डालने पर परिजनों ने इस समय नंदलाल से बात करने के लिए कई बार उसके मोबाइल पर कॉल किया लेकिन बात नहीं हो पाई। परिजनों ने उसकी तलाश की और पता नहीं चलने पर शाम को पुलिस थाना कोटडी में इसकी सूचना दी।
थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस की तलाश में नंदलाल का शव जोगणिया माता के निकट जंगल में एक पेड़ से लटका मिला। उसकी बाइक भी कुछ ही दूरी पर पड़ी थी। तथा उसका मोबाइल भी जेब में ही पड़ा मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया तथा अपहरण और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!