बाराबंकी/रामनगर। ग्राम न्यायालय की अधिकारिता में जितने भी न्यायिक कार्य हैं वह सभी यहीं से शुरू कराया जाए। थाने से चार्ज शीट भी ग्राम न्यायालय पर भिजवाई जाए। यह कार्य अन्य जिलों में हो रहा है। यह बात जिला जज पंकज सिंह ने बार भवन में अधिवक्ताओं द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में कही।तहसील आए जिला जज पंकज सिंह का बार अध्यक्ष शिव प्रकाश अवस्थी व महामंत्री सुरेश त्रिपाठी शास्त्री ने स्वागत किया।
इस मौके पर जिला जज ने अपने स्तर की सभी समस्याए समाधान का भरोसा दिया। अधिवक्ता चैतन्य ने कहा कि 156 तीन के केस भी न्यायाधिकारी के यहां फाइल हों।
Leave a Reply