Advertisement

बाराबंकी : अवैध रूप से चल रहे छह नर्सिंग होम सील।

www.satyarath.com

• अवैध रूप से चल रहे छह नर्सिंग होम सील।

www.satyarath.com

रिपोर्टर ब्यूरो चीफ “मुकेश कुमार” यूपी बाराबंकी सत्यार्थ न्यूज़।

बाराबंकी। जिले में अवैध रूप से बिना पंजीयन कराए चल रहे नर्सिंग होम व क्लीनिकों पर अभियान चलाकर छापेमारी की गई। इस बीच कई झोलाछाप शटर गिराकर भाग खड़े हुए। छह नर्सिंग होम व क्लीनिक की जांच की गई तो किसी का पंजीकरण नहीं था। इन्हें सील कर दिया गया। वहीं तीन नर्सिंग होम में कमियां मिलने पर नोटि जारी कर सुधार के निर्देश दिए गए।

सीएमओ डॉ. अवधेश कुमार यादव के निर्देश पर बुधवार को चिकित्सा एवं पंजीकरण के नोडल अधिकारी व डिप्टी सीएमओ डॉ. राजीव दीक्षित ने टीम के साथ रामनगर, फतेहपुर व सूरतगंज क्षेत्र में नर्सिंग होम व क्लीनिकों की छापा मारा। नोडल अधिकारी ने बताया कि नवीन सब्जी मण्डी स्थित चौहान नर्सिंगहोम, रानीबाजार स्थित जया पॉली क्लीनिक, रामनगर रोड महादेवा स्थित श्री तिरुपति हास्पिटल, रानीगंज चौराहा स्थित दीपक वर्मा क्लीनिक, रामनगर रोड सूरतगंज हेल्थ केयर मेडिकल क्लीनिक व इसी रोड पर शिवा हास्पिटल पर छापेमारी की। यहां के संचालकों द्वारा पंजीकरण से संबंधित कागजात नहीं दिखा पाए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!