सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ
श्रीडूंगरगढ क्षेत्र में सड़क हादसे रुकने के नाम नही ले रहे है। देर रात हुए हादसे के बाद आज फिर एक ओर हादसे की सूचना सामने आई है। अभी थोड़ी देर पहले बाना रोड़ पर केम्पर व बाइक की टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार महिला सहित 3 लोग घायल हो गए मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार बाना गांव की तरफ जा रहे थे व कैम्पर श्रीडूंगरगढ की तरफ आ रही थी घायल कितासर भाटियान निवासी व एक ही परिवार के बताए जा रहें है। तीनों घायलों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया सूचना मिलते ही एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट टीम के सेवादार उपजिला अस्पताल पहुंचे व घायल का उपचार करवाया घायलों 45 वर्षीय लक्ष्मणराम बावरी उनकी पत्नी 42 रामेश्वरी व पुत्र 10 वर्षीय किशन घायल हो गए है। प्रथमिक उपचार के बाद घायलों को बीकानेर रैफर कर दिया गया।



















Leave a Reply