Advertisement

बीकानेर-खादी ग्रामोद्योग विकास समिति श्रीडूंगरगढ़ के संचालक मंडल का निर्वाचन दिनेशचन्द जैन अध्यक्ष एवं ओ पी शर्मा मंत्री निर्वाचित

सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ

खादी ग्रामोद्योग विकास समिति श्रीडूंगरगढ़ के संचालक मंडल का निर्वाचन दिनेशचन्द जैन अध्यक्ष एवं ओ पी शर्मा मंत्री निर्वाचित

खादी ग्रामोद्योग विकास समिति श्रीडूंगरगढ़ के संचालक मंडल का 2024 – 25 का निर्वाचन खादी समिति कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में हुआ । नवीन निर्वाचन में अध्यक्ष पद पर रिटायर्ड आई ए एस दिनेशचन्द जैन, मंत्री ओमप्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष जैसाराम मेघवाल,सह मंत्री मांगीलाल मेघवाल पदाधिकारी निर्वाचित हुए।इसके साथ सदस्य के रुप मे साहित्यकार श्याम महर्षि,रिछपाल किरोड़ीवाल झुंझुनू,कमल किशोर शर्मा कोटा,कमल नयन महेंद्रा श्रीगंगानगर,राजस्थान खादी ग्रामोद्योग संस्था संघ जयपुर के मंत्री अनिल कुमार शर्मा रामकिशोर लाम्बा आलमसिंह नेगी नोखा उपस्थित रहे। इस अवसर पर निर्वाचित अध्यक्ष दिनेशचन्द जैन ने कहा कि खादी ग्रामोद्योग विकास समिति श्रीडूंगरगढ़ आमजन को उच्च गुणवत्ता की वस्तुएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है । संस्था के मंत्री ओ पी शर्मा ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी देते हुए प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया । जिसका सर्व सम्मति से अनुमोदन किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!