Advertisement

बीकानेर-स्थापना दिवस व कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर विहिप की हुई बैठक, बनाई कार्यक्रम की रूपरेखा, सौंपी जिम्मेदारियां

सवांददाता नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ

आज सुबह 10 बजे आड़सर स्थित महेश्वरी भवन मे विश्व हिंदू परिषद द्वारा कल क्षेत्र मे होने जा रहे महोत्सव को लेकर आम बैठक का आयोजित की गई तथा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान मातृशक्ति व दुर्गावाहिनी की सदस्य भी मौजूद रही। विहिप प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुन्दर जोशी ने सभी कार्यकर्ताओ को अपनी अपनी जिम्मेदारी सौंपी। विहिप नगर अध्यक्ष लालसिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई जिसमे सर्वप्रथम गणेश वंदना, बाल कृष्ण राधा प्रतियोगिता, सभी स्कूलों के संस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता, मटकी फोड़ कार्यक्रम व अंत मे प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया जायेगा। प्रखंड मंत्री दीपक सेठिया ने बताया की सभी माताएं बाल कृष्ण राधा को घर से ही तैयार कर के लाये तथा प्रतियोगिता मे भाग लेने वाले सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया जायेगा। इस दौरान संरक्षक भंवरलाल दुगाड़, अशोक नाई, भीखाराम सुथार, फतेह सिंह जांगिड़, त्रिलोक प्रजापत, अशोक बेद, मुकेश प्रजापत, पुरनमाल स्वामी, दुर्गा वाहिनी से लक्ष्मी सुथार, देवकी तिवाड़ी, कुसुम प्रजापत, सिया सैन, अंकिता सैन, प्रज्ञा पुगलिया,सुशीला शर्मा व यशोदा शर्मा मौजूद रही।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!