Advertisement

जवाहर नवोदय विद्यालय रसूलपुर में कक्षा 06 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

जवाहर नवोदय विद्यालय रसूलपुर में कक्षा 06 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
80 सीटों के लिए आगामी 18 जनवरी 2025 को होगी प्रवेश परीक्षा

पलवल- 23 अगस्त
कृष्ण कुमार छाबड़ा

उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठï ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय रसूलपुर पलवल के सत्र 2025-26 में कक्षा 06 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आवेदक नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट https://navodaya.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2024 निर्धारित की गई है। इच्छुक विद्यार्थी आगामी 16 सितंबर तक अपने आवेदन ऑनलाइन माध्यम से जमा करवा सकते हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय रसूलपुर के प्राचार्य ब्रजमोहन रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार के नियमानुसार छात्र-छात्राओं का आरक्षण आरक्षित होगा। सत्र 2024-25 में पलवल जिला में कक्षा 5वीं में पढाई कर रहे सरकारी, मान्यता प्राप्त एवं गैर सरकारी संस्थान के विद्यार्थी जिनकी जन्म तिथि 01 मई 2013 से 31 जुलाई 2015 के बीच है, वह आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा आगामी 18 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!