Advertisement

कामाँ में अंबेडकर प्रतिमा की खंडित, लोगों ने लगाया जाम

ब्यूरो चीफ दीपचंद शर्मा

कामां डीग

 

कामाँ में अंबेडकर प्रतिमा की खंडित, लोगों ने लगाया जाम,

टायर जलाकर किया विरोध-प्रदर्शन,

विधायक नौक्षम चौधरी बोलीं – 24 घंटे में दोषियों को करें गिरफ्तार

जरूरत पड़ी तो दे दूंगी इस्तीफा

 

डीग, जिले के कामाँ क़स्बा के जुरहरा रोड स्थित अम्बेडकर पार्क में असामाजिक तत्वों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया। यहां कामां थाना इलाके में जुरहरा रोड पर अंबेडकर पार्क में लगी प्रतिमा का हाथ पत्थर मारकर तोड़ दिया गया। वारदात गुरुवार सुबह 3 से 5 बजे के बीच बताई जा रही है।एडिशनल एसपी सतीश यादव ने कहा- आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 4 टीमें गठित कर दी गई हैं। आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। आसपास कहीं सीसीटीवी नहीं है और न ही किसी ने आरोपियों को इस तरह की घटना करते देखा है। एहतियात के तौर पर अंबेडकर पार्क में पुलिस का जाब्ता तैनात किया गया है।घटना की जानकारी लगने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। सुबह 10 बजे लोगों ने रोड पर टायर जलाकर जाम लगा दिया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर मौके पर एडिशनल एसपी सतीश यादव,एसडीएम सुनील कुमार, कामां थाना और जुरहरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

विधायक नौक्षम चौधरी बोलीं- जरूरत पड़ी तो इस्तीफा दे दूंगी

कामां विधायक नौक्षम चौधरी मौके पर पहुंचीं और अंबेडकर प्रतिमा का अवलोकन किया। विधायक नौक्षम चौधरी ने 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। विधायक ने कहा कि जब तक इस घटना को अंजाम देने वाले लोगों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक यह धरना प्रदर्शन चलेगा। जरूरत पड़ने पर मैं इस्तीफा दे दूंगी।

लोगों ने लगाया जाम , किया विरोध प्रदर्शन

सुबह 10 बजे से कामां के अंबेडकर सर्किल पर लोगों ने जाम लगा रखा है। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कामां बस स्टैंड के आसपास के व्यापरियों ने दुकानें नहीं खोलीं। पार्क में मूर्ति के पास ईंट पत्थर पड़े मिले। बताया जा रहा है। देर रात किसी ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है।घटना का जैसे-जैसे लोगों को पता लगा तो, समाज के लोग अंबेडकर पार्क में इकट्ठे होने लगे। बड़ी तादाद में लोग सड़क पर उतर आये और अंबेडकर चौराहे पर जाम लगा दिया। मौके पर मौजूद अधिकारी, जन प्रतिनिधि लोगों से बात कर समझाने में लगे हैं। कुछ देर बाद जाम खोल दिया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!