सवांददाता चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ
सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी-एसटी आरक्षण में क्रीमीलेयर वर्गीकरण के निर्णय के विरोध में आज बुधवार के भारत बंद के आव्हान पर आज श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में बाजार का मिला जुला असर देखने को मिला इस दौरान कस्बे में रैली निकाली गई जो अंबेडकर भवन सरदारशहर रोड़ से शुरू होकर गौरव पंथ रोड़ होते हुए मुख्य बाजार पहुंची यहाँ जमकर नारेबाजी हुई इसके बाद घुमचक्कर से उपखंड अधिकारी कार्यालय तक शांति पूर्वक विरोध प्रदर्शन करते हुए पहुंची उपखंड अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के ज्ञापन दिया। देश संविधान से चलता है और इसके पालन करवाने हेतु सर्वोच्च संस्था सुप्रीम कोर्ट है। बाबा साहेब का अपमान,नहीं सहेगा हिंदुस्तान जय भीम के नारों से विरोध प्रदर्शन किया। आरक्षण को अधिकार बताते हुए इससे छेड़छोड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करने की बात कही। भीम आर्मी तहसील अध्यक्ष श्रीडूंगरगढ़ संदीप जयपाल द्वारा भीम आर्मी संगठन की ओर से दिया ज्ञापन क्रीमीलेयर और उप वर्गीकरण फैसले का जताया विरोध ज्ञापन देने के दौरान पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया बसपा के उडीसा राज्य प्रभारी चंपालाल रेगर,पुदंलसर पूर्व सरपंच प्रतिनिधि गुलाराम पड़ीहार, रीड़ी पूर्व सरपंच रेखाराम कालवा,सूडसर सरपंच सुनील दुगलिया, चुन्नीलाल गांधी प्रकाश गांधी,संदीप जयपाल,राधे आज़ाद,ओमप्रकाश चौहान मदन चिनिया,रामचंद्र बारूपाल,खेताराम चौहान,कालूराम पड़िहार,टिक्कुराम,पूनम चौहान,अशोक तुनगरिया,सीताराम बारूपाल, केशराराम, थानाराम, छगन, बजरंग, चंपालाल तुनगरिया बसपा उड़ीसा कॉर्डिनेटर, बाबूलाल, प्रकाश गांधी, चेतन भारतीय, बलवीर बिग्गा,सुखराम मायल,जयपाल मेघवाल, मोहन चिनिया, अंकित, जैकी, भादर, रिजु, सीलू, खिंयाराम आदि मौजूद रहे।
























Leave a Reply