सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा
अब्दुल सलाम रंगरेज
भीलवाड़ा क़ाज़ी ए शहर के नेतृत्व में मुस्लिम समाज ने सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन_
रामगिरी महाराज के नफरती बयान को लेकर कार्यवाही की मांग
भीलवाड़ा*
हाल ही में रामगिरी जी महाराज द्वारा पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर जिस प्रकार की बयान बाजी की गई है उससे पूरे मुस्लिम समाज में नाराजगी है।
उसी को लेकर आज क़ाज़ी ए शहर मुफ़्ती अशरफ जिलानी ने बताया कि अभी हाल ही में महाराष्ट्र में एक रामगिरी महाराज ने अपने प्रवचन भाषण में हम मुस्लिम धर्म के पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब की शान में गुस्ताखाना शब्दों का इस्तेमाल किया है।जो भारतसंघ के दस्तूर व कानून का खुल्लमखुल्ला उल्लंघन है। मगर हमारे हिन्दोस्तान की महाराष्ट्र सरकार व भारत सरकार ने भी आखें मून्द रखी है। वरन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिन्दे ने उक्त रामगिरी महाराज की तरफदारी में कसीदे भी पढ़ डाले। जो बड़े दुख की बात है। इससे मुल्क हिन्दुस्तान ही नहीं दुनियाभर के मुसलमानों की दिल को काफी ठेस पहुंची है ।क्योंकि हमारे कलामें पाक में है “लकुम दीनो कुम वलैयदीन” यानि तुम्हे तुम्हारा दीन मुबारक हमे हमारा दीन मुबारक। और हम इसी के मद्देनजर मुस्लिम मजहब के अलावा और धर्म के देवी देवताओं, भगवान आदि धर्म प्रवत्तकों को बुरा भला नहीं कहते है। जबकि रामगिरी महाराज जैसो को हमारे मजहब वालों को बुरा भला कहने की कहां जरूरत पेश आयी।
मोहतरमा, बड़े ही दुखी दिल से तहरीर करते हैं कि हमारे मुल्क में हेट स्पीच (नफरती भाषण) देने की कानूनन मुनादी है मगर हमारे नबी जो तमाम दुनियाभर के मुसलमानो के नबी होकर अरबो की तादाद में उनके अनुयायी है। फिर भी पुलिस रामगिरी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। जबकि जनाब मुफ्ती सलमान अजहरी साहब ने अपने भाषण में किसी का नाम नहीं लिया उन्हें मुकदमों पर मुकदमें लगा जैल भी सलाखों में बन्द किये हुवे हैं। और इस रामगिरी महाराज को पुलिस पकड़ने मे कासिर है।
मोहतरमा राष्ट्रपति साहिबा हमारी मांगे निम्न प्रकार है__
1. आपसे मतालबा है कि इस विडियो को जल्द से जल्द सोशल मिडिया से हटाये जाने की कार्यवाही करवायें।
2. इस विडियो को बनाने और अपलोड करने वाले तथा वायरल करने वालों पर कानून की उचित धाराओ के साथ कार्यावाही की जाकर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया जाये।
3. रामगिरी महाराज को कडे कानून के तहत जल्द गिरफ्तार किया जाये।
उम्मीद है कि आप हमारी मांगो को पूरी करवा मुल्क हिन्दोस्तान को हिन्दू मुस्लिम एकता, साम्प्रादायिक सोहार्द का गहवारा बनाऐंगे।ज्ञापन देने वालो में मौलाना हफीजुर्रहमान ,मौलाना कारी शकील ,मौलाना कलीमुल्ला साहब सहित दीगर मस्जिदों के इमाम और भीलवाड़ा शहर में कई कमेटियों के सदर और मोतबर लोग मौजूद थे।

















Leave a Reply