• सुसनेर में इन दीनों एक्सीडें रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं।
दिनांक : 19.8.2024
दिन : सोमवार
सत्यार्थ न्यूज
रिपोर्टर,मनोज कुमार माली सुसनेर
सुसनेर नगर में इंदौर कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग 552,जी पर आए दिन एक्सीडेंट पर एक्सीडेंट हो रहे हैं जिसमे रविवार को सुबह से शाम के बीच में 6 एक्सीडेंट हुए जिनमें से ये सभी सुसनेर के पुराना बस स्टैंड स्थित शासकीय सिविल अस्पताल में उपचार के लिए लाया गए जिसमे से करण पिता कैलाश उम्र 18 वर्ष निवासी हनुमान निपानिया, शिव सिंह पिता करण सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी छlपरिया , पंकज पिता मोहनलाल 17 वर्ष निवासी कजलास, विक्रम सिंह पिता कालू सिंह उम्र 36 वर्ष निवासी सेमली, मांगू सिंह पिता कान जी उम्र 70 वर्ष निवासी सेमली, जगदीश उम्र 25वर्ष निवासी बोरखेड़ीकावल इन सभी का उपचार किया गया। जिसमें से दो लोगों को जिला शासकीय अस्पताल केंद्र रेफर कर दिया गया।
Leave a Reply