Reporter राजेश कुमार शर्मा
एनजीओ सफाई कर्मचारियों को नियमित कब किया जाएगा जम्मू कश्मीर में?
जम्मू 19अगस्त (राजेश) जम्मू म्युनिसिपल कॉरपोरेशन में काम कर रहे एनजीओ सफाई कर्मचारियों को 311 रुपए पर डे के हिसाब से वेतन मिलता है हफ्ते के सातों दिन यह कर्मचारी कार्य करते हैं 2005 से लेकर 2024तक इनको नियमित करने के लिए जम्मू कश्मीर सरकारों ने या झूठी प्रशासन ने कोई भी कदम नहीं उठाया है। उनके दुख को सुनने वाला कोई नहीं है आजकल इस महंगाई के जमाने में 9000 से गुजारा कर पाना बहुत मुश्किल है। सफाई कर्मचारी किराए पर रहते हैं उनके बच्चे भी हैं जो स्कूल जाते हैं। 311 पर डे के हिसाब से सैलरी उनके साथ एक मजाक के रूप में है 9000 में इनका गुजारा बड़ी मुश्किल से चलता है फिर भी गवर्नमेंट उनकी आवाज नहीं सुन रही है। जम्मू म्युनिसिपल कॉरपोरेशन नियमित पोस्ट निकलती है। उनको पोस्ट निकलने की जरूरत क्या है। एनजीओ सफाई कर्मचारियों को नियमित कर सकती है। केंद्र सरकार को इनकी ओर जल्द से जल्द ध्यान देना चाहिए। सफाई कर्मचारी समाज का महत्वपूर्ण अंग है।
















Leave a Reply