अंकुर कुमार पांडेय
रिपोर्ट सत्यार्थ न्यूज
वाराणसी
वाराणसी – गुरु पूर्णिमा पर आज CM योगी काशी पहुंचे! संत रविदास जयंती पर बड़ा कार्यक्रम, केशव मौर्य का बड़ा ऐलान
वाराणसी: संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को वाराणसी से ‘समरसता संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया। सीरगोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित कई केंद्रीय एवं प्रदेश स्तरीय नेता मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान संत रविदास नगर का नाम बदलकर भदोही कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार संतों और महापुरुषों के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है तथा वह मुख्यमंत्री से बातचीत कर जिले का नाम दोबारा संत रविदास नगर किए जाने का प्रयास करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और बाद में संत रविदास मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। उन्होंने डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास से भी मुलाकात कर आयोजन की जानकारी ली।
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि संत रविदास केवल एक संत नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के महान विचारक थे। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान में निहित स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे की भावना भारतीय संत परंपरा, विशेषकर संत रविदास की शिक्षाओं से प्रेरित है।
कार्यक्रम को लेकर पूरे शहर में व्यापक तैयारियां की गईं। प्रमुख मार्गों, चौराहों और आयोजन स्थलों को स्वागत द्वार, होर्डिंग और आकर्षक प्रकाश सज्जा से सजाया गया। वहीं, सीरगोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर परिसर को विशेष रूप से भव्य रूप दिया गया। कार्यक्रम में एक मुख्यमंत्री, दो उपमुख्यमंत्री, एक केंद्रीय मंत्री और प्रदेश सरकार के कई मंत्री एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
#Varanasi #SantRav #BreakingNews














Leave a Reply