रिपोर्टर देवी नाथ लोखंडे
जिला बैतूल
स्थान आठनेर स्थान
बैतूल जिले के थाना आठनेर के कही गांव में सक्रिय जुआरियों की टोली जुआ के रोज लग रहे लाखो के फट*
पुलिस प्रशासन करवाई करने से क्यों पीछे ?
बैतूल! आठनेर थाने के आसपास के सूत्र बताते है कि प्रदीप नागले राहुल टकला सागर पुकेश इनको मिली परमिशन ग्रामीण क्षेत्रों में काफी लंबे समय से जुआ व सहे का कारोबार बेखौफ संचालित हो रहा है। अधिकारियों को इसकी जानकारी होने के बावजूद किसी प्रकार की मुहिम नहीं चलाई जा रही है। इस कारण क्षेत्र में खुलेआम वह कारोबार खूब फलफूल रहा है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था इस तरह बिगड़ी है कि आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों को पुलिस का जरा भी भय नहीं है। बताया जा रहा है कि आठनेर थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम कुलगांव से लगाकर आठनेर में
लंबे समय से जुआ जमकर फल फूल रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना भी दी, लेकिन पुलिस मामले में कोई सक्रियता नहीं दिखा रही है। जानकारी के मुताबिक पुकेश प्रदीप नागले राहुल टकला सागर लंबे समय से जुआ सट्टे का कारोबार चला रहे हैं। बार बार शिकायत नहीं कर रही है। ग्रामीणों का आरोप है। होने के बावजूद पुलिस इन पर कार्रवाई कि दोनों ने गांव का माहौल बिगाड़ कर रख दिया है। गांव के अलग अलग स्थानों पर बैठकर जुआ फड़ का संचालन भी इनके द्वारा कराया जा रहा है। आठनेर थाने के आसपास जुआ खिलाते हुए मिलते हैं । इन पर भी पुलिस की नजर नहीं पड़ रही है या जानबूझकर इन पर कार्यवाही नहीं हो रही है। लगातार क्षेत्र में जुआ संचालित होने की खबरें सामने आ रही है। इसके बाद भी प्रशासनिक कार्रवाई न होने से आम जन में जुआरियों और अधिकारियों की मिलीभगत होने की चर्चा भी आम हो चुकी है। जुआ चलाने वाले इन लोगो के हौसले यहां तक बुलंद हो चुके हैं, प्रदीप नागले राहुल टकला सागर पुकेश कि वह खुलेआम लोगों से कहते हुए दिखाई दे रहे हैं, कि हमने परमिशन ले ली है। हम परमिशन के साथ जुआ खिला रहे हैं, हमें कोई नहीं रोक सकता। इन सभी जगह पर जुआ खेलने के शौकीन लोगों को खुलेआम आमंत्रित किया जा रहा है। यहां तक कि उनके आने-जाने की भी व्यवस्था की जा रही है । बाकायदा उन्हें कार से लाने और ले जाने की व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। जहां जुए का फड़ संचालित हो रहा है, वहां पर भी सभी सुविधाएं खिलाड़ियों को मिल रही है। ऐसे में कई लोगों के घर बर्बाद हो रहे हैं, वहीं कुछ लोगो की लाखों रुपए की कमाई हो रही है। इस कमाई में नीचे से लेकर ऊपर तक सभी का हिस्सा बताया जा रहा है और खुलेआम जुआ संचालित हो रहा है ।


















Leave a Reply