Advertisement

सुसनेर : कावड व कलश लेकर श्रद्धालुओ ने की 10 किलोमीटर की पदयात्रा क्षेत्र की सुख समृद्धि हेतू पंचदेहरिया में किया महादेव का जलाभिषेक हुआ।

www.satyarath.com

कावड व कलश लेकर श्रद्धालुओ ने की 10 किलोमीटर की पदयात्रा क्षेत्र की सुख समृद्धि हेतू पंचदेहरिया में किया महादेव का जलाभिषेक हुआ।

www.satyarath.com

दिनांक : 17.8.2024

दिन : शनिवार 

सत्यार्थ न्यूज 

ब्यूरो चीफ मनोज कुमार माली सुसनेर 

सुसनेर शिव शक्ति कावड एवं कलश यात्रा संघ के तत्वावधान में शनिवार को नगर के सिंचाई विभाग स्थित श्री मनकामेश्वर महादेव मन्दिर से पंचदेहरिया महादेव मंदिर के लिए भव्य कावड एवं कलश यात्रा निकाली गई जिसमें सबसे आकर्षित केंद्र यह रहा की या कावड़ एवं कलश यात्रा में कुछ अलग ही अंदाज में सभी नजर आए इसमें कार्टून के रूप में (मोटू ,पतलू) तो वानर सेना, ऊंट गाड़ी,जेसीबी पर बैठे सैनिक, और सबसे बड़ी बात यह रही की हाथी पर बाबा महाकाल का मुखौटा अलग ही अंदाज में नजर आया सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र रहा कहीं ग्रामीण दुर्धरा से आए लगभग 10 से 15000 जनता ने कावड़ एवं कलश यात्रा का आनंद लिया और महा भंडारा में महाप्रसादी ग्रहण की हे सारी व्यवस्थाएं पूर्ण रूप से क्षेत्रीय विधायक भैरू सिंह बापू परिहार की ओर से रही विधायक भेरू सिंह बापू परिहार, एडवोकेट राणा चितरंजन सिंह, विष्णु पाटीदार, ने भी खुद कावड़ उठाई और साथ ही छोटे-छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों एवं महिला ने भी कावड़ उठाने में पीछे नहीं रही और युवाओ के कंधों पर आस्था की कावड, महिलाओं के सिर पर आस्था रूपी जल से भरे कलश और हवा में गूँजते बोल बम के जयघोष के साथ दुल्हन से सजे शहर में दसवें वर्ष की कावड एवं कलश यात्रा निकाली गई। कावड यात्रा में साम्प्रदायिक सद्भाव की झलक भी पुरे नगर में देखने को मिली। क्या हिन्दू, क्या जैन और मुसलमान हर समाज व वर्ग के लोग इस यात्रा में दिखाई दिए*

हर समाज-तबके के लोगों ने जगह-जगह मंच लगाकर किया स्वागत।

मुस्लिम समुदाय का एक व्यक्ति तो भगवा गमछे में घोड़े पर सवार होकर यात्रा में शामिल दिखाई दिया तो वही हर धर्म समुदाय के लोग यात्रा में शामिल होकर शिव भक्ति में झूमते नजर आए यात्रा में शामिल शिव भक्तों का क्षेत्र के हर संगठन, समाज, समुदाय व वर्ग के लोगों ने मंच बनाकर स्वल्पाहार व पुष्प वर्षा से स्वागत किया यात्रा में बच्चे, बुजुर्ग, महिला व हर आयु वर्ग के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में 10 किलोमीटर की पदयात्रा कर पंचदेहरिया महादेव का जलाभिषेक व पूजन कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। उधर अलसुबह से ही शिव भक्तों द्वारा पंचदेहरिया महादेव का जलाभिषेक शुरू हो चुका था।

पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह ने अपने निवास स्थान पर शिव शक्ति कावड़ एवं कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

जिसमें बैंड-बाजे, ढोल, डीजे की धुन पर नाचते श्रद्धालु, हाथी, घोड़े, ऊँट, बग्गियो में भगवा पताका लिए सवार शिव भक्त, जेसीबी मशीनों में सेना के जवान व मंदोदरी संग दशानन, अयोध्या के राघव, ब्रह्मा-विष्णु-महेश, महाँकाल व राम दरबार की आकर्षक झांकियां, नन्दी संग भूतों की बारात, हनुमानजी का विराट स्वरूप, भगवा व राष्ट्र ध्वज लिए बालिकाए, अखाड़ों में करतब दिखाते हुए कलाकार, कावड थामे जनप्रतिनिधि, युवक-युवतियां व सिर पर कलश लिए महिलाओं का कारवां शामिल हुआ। जिसका फूलों से तोप स्वागत करते चल रही थी। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से ग्राम मैना होते हुए पंचदेहरिया महादेव पहुँची। जहाँ श्रद्धालुओं ने महादेव का जलाभिषेक कर महाआरती की।

सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु सुबह से शाम तक महादेव का जलाभिषेक कर चुके थे। इसके साथ ही यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने महादेव का जलाभिषेक किया। महादेव की महाआरती व पूजन के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। यात्रा में हाथी, घोड़े, ऊँट, बग्गियो के साथ रही आकर्षक झांकियां यात्रा की शुरआत सुबह सिंचाई विभाग स्थित श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर में भोले बाबा का महारुद्राभिषेक व महाआरती कर हुई!

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!