Advertisement

सुसनेर : देहरिया सोयत में 200 बीघा गोचर भूमि से हटाया अतिक्रमण: राजस्व और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, गायों को चरने के लिए छोड़ा।

www.satyarath.com

• देहरिया सोयत में 200 बीघा गोचर भूमि से हटाया अतिक्रमण: राजस्व और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, गायों को चरने के लिए छोड़ा।

• सोयत कला थाना प्रभारी यशवंत राव गायकवाड भी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

www.satyarath.com

www.satyarath.com

दिनांक : 17.8.2024

दिन : शनिवार 

सत्यार्थ न्यूज 

ब्यूरो चीफ मनोज कुमार माली सुसनेर 

www.satyarath.com

सुसनेर,आगर मालवा जिला प्रशासन की चरनोई भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई लगातार जारी है। आज मंगलवार को जिले के सोयतकला थाना क्षेत्र ग्राम देहरिया में राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाने गांव पहुंची। नायब तहसीलदार राजेश श्रीमाल ने जानकारी देते हुए बताया कि देहरिया गांव की गौशाला के समीप 200 बीघा गोचर भूमि पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर फसलें बो रखी थी। आज अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई है, इस दौरान मौके पर थाना प्रभारी यशवंत राव गायकवाड भी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इनके अलावा नायब तहसीलदार राजेश श्रीमाल, पटवारी कमलेश शर्मा, जयेश तिवारी, मोहित पालीवाल सहित अन्य पटवारी, सरपंच, सचिव सहित गांव के गोसेवक मौजूद रहे। यहां प्रशासन ने फसलों पर ट्रेक्टर चलवाया और गायों को चरने के लिए भी छोड़ा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!