बलिया:-बजरंग महाविद्यालय में धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

रिपोर्टर :-आलम खान
सिकन्दरपुर, बलिया। श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय दादर आश्रम सिकन्दरपुर बलिया में आज दिनाँक 15 अगस्त 2024 को आजादी के इस पावन पर्व 78वे स्वतंत्रता दिवस को महाविद्यालय की राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC)राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा बड़े जोश के साथ मनाया गया।आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो उदय पासवान और NCC के मेजर प्रो अशोक कुमार ने झण्डा फहराया।और देश भक्ति नारे लगाये गये।तत्पश्चात महाविद्यालय के संस्थापक श्री श्री 1008 श्री रामसिहासन दास ब्रम्चारी जी महाराज के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया इसी क्रम में महाविद्यालय में स्थापित महान क्रांतिकारी चन्द्रशेखर आजाद के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। आज के कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डॉ. आसिया परविन रही जो इसी महाविद्यालय से स्नातक एवं भूगोल विभाग से परास्नातक की है और वर्तमान में टी डी कालेज जौनपुर में सीनियर असिस्टेंट प्रोफेसर है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं आस पास के ग्रामीण भी उपस्थित रहे उपरोक्त सूचना महाविद्यालय के जनसम्पर्क अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एस एन मिश्र ने दी।
सत्यार्थ न्यूज पर खबर देखने के लिए आज ही हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें
Facebook page
https://www.facebook.com/satayarathnews/
Youtube Channel link
https://www.youtube.com/@Satyarathofficial











Leave a Reply