भारतीय जनता पार्टी लहार ने नगर में डीजे की धुन पर निकाली तिरंगा यात्रा
युवा नेता बन्टू शर्मा के साथ सभी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रहे मौजूद
ब्यूरो चीफ- प्रशांत शाक्य
स्थान- लहार/ भिंड
आज शाम भारतीय जनता पार्टी लहार के द्वारा डीजे की धुन के साथ एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई जो नगर के सरयू गार्डन से मझतौरा मुहल्ला होते हुए पुनः सरयू गार्डन पहुँची रैली में मुख्य अतिथि के तौर पर लहार मण्डल के अध्यक्ष सुभाष अग्निहोत्री एवम बिशिष्ट अतिथि के तौर पर युवा नेता अखिलेश उर्फ बन्टू शर्मा मौजूद रहे यात्रा के दौरान युवा नेता बन्टू शर्मा ने भारत माता के जयकारे लगाएं तिरंगा यात्रा में लहार मण्डल के पांच सैकड़ा से अधिक बरिष्ठ पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता मौजूद रहे कार्यक्रम के अंत मे युवा संजीव चौधरी पत्रकार ने यात्रा में शामिल होने बाले सभी पदाधिकारियों का आभार प्रदर्शन किया और कहा कि आप अल्प सूचना पर इतनी बड़ी संख्या में पधारे इसके लिए हम सदैव आभारी रहेंगे इस मौके पर सभी मंडल अध्यक्ष भाजपा जनप्रतिनिधि युवा मोर्चा पदाधिकारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा पदाधिकारी किसान मोर्चा पदाधिकारी अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारी महिला मोर्चा पदाधिकारी अनुसूचित जनजाति मोर्चा पदाधिकारी सहित बूथ अध्यक्ष सचिव और भाजपा कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में मौजूद रहे।



















Leave a Reply