जम्मू कश्मीर को विधानसभा चुनाव के बाद मिलेगा राज्य का दर्जा. उप राज्यपाल
Reporter राजेश कुमार शर्मा
जम्मू 14 अगस्त उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू कश्मीर को विधानसभा चुनाव के बाद राज्य का दर्जा मिलेगा क्योंकि केंद्र शासित प्रदेश में चीजे क्रम के अनुसार हो रही हैं। जम्मू विश्वविद्यालय में एक समारोह में आए सिन्हा ने यह बात पत्रकारों के सवाल के जवाब में कही। उन्होंने कहा कि जून में योगा दिवस पर कश्मीर मैं आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसी दिन जम्मू कश्मीर में चुनाव होने की बात कही थी। अभी कुछ ही दिन पहले चुनाव आयोग ने जम्मू कश्मीर का दौरा किया और राजनीतिक नेताओं व अन्य हितधारकों से मुलाकात की। चुनाव की तिथी की घोषणा चुनाव आयोग ही कर सकता है क्योंकि यह उनका विशेषाधिकार है। जैसा कि 5 अगस्त 2019 मैं देश के गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में कहा था कि परिसीमन पहले फिर विधानसभा चुनाव, तब उसके बाद उचित समय पर राज्य का दर्जा बहाल होगा। अब चीजे क्रम के अनुसार हो रही है। सिन्हा ने जम्मू और कश्मीर मैं जल्द चुनाव की उम्मीद जताई। दूसरी तरफ जम्मू कश्मीर की जनता जल्दी से जल्दी अपनी स्टेट वापिस लेना चाहते है।















Leave a Reply