Advertisement

बाराबंकी : भाजपा झंडा लागा कार में अश्लील हरकतें करने का वीडियो वायरल।

• भाजपा झंडा लागा कार में अश्लील हरकतें करने का वीडियो वायरल।

 

रिपोर्टर ब्यूरो चीफ “मुकेश कुमार” यूपी बाराबंकी सत्यार्थ न्यूज़ 

बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर कालिका हवेली ढाबा के सामाने खड़ी कार के अंदर एक युवक व युवती की अश्लील हरकतें किसी ने कैमरे में कैद कर ली। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो में कार पर भाजपा का झंडा भी लगा है। हालांकि हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस वीडियो को एसपी ने स्वत संज्ञान लिया। जिसे लेकर पुलिस द्वारा ढाबा संचालक को नोटिस जारी की गई है। युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा ही है।

सोशल मीडिया पर सोमवार को एक वीडियो वायरल हुआ। यह वीडियो शहर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ अयोध्या हाइवे पर कालिका हवेली ढाबे के सामने का बताया जा रहा है। ढाबे के सामने एक कार खड़ी है। इसके बोनट पर भाजपा का झंडा लगा है। कार में बैठे एक युवक व युवती अश्लील हरकतें कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल को एसपी दिनेश सिंह ने संज्ञान में लिया। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने ढाबा संचालक को नोटिस जारी की है। साथ ही कार में बैठे युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। यह कार रायबरेली जनपद में पंजीकृत बताई जा रही है। इस संबंध में सीओ सिटी जगतराम कनौजिया ने बताया कि ढाबा संचालक को नोटिस दी जाएगी।युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ के साथ मामले की जांच की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!