Advertisement

बाराबंकी : दस लाख लिया पर जमीन की रजिस्ट्री नहीं की।

• दस लाख लिया पर जमीन की रजिस्ट्री नहीं की।

ब्यूरो चीफ “मुकेश कुमार” यूपी बाराबंकी सत्यार्थ न्यूज़  

बाराबंकी। दस लाख रुपए लेने के बाद जमीन का एग्रीमेंन्ट तो कर दिया। लेकिन जमीन की रजिस्ट्री करने से इन्कार कर दिया। जब पीड़ित आफिस पहुंच कर रजिस्ट्री करने को कहा तो कम्पनी के डायरेक्टर ने सिक्योरिटी गार्ड के साथ मिलकर उसे अपशब्द कहते हुए भगा दिया।

जिला लखनऊ के कंचनपुर मटियारी निवासी कुंवर संतोष सिंह ने बताया कि उसने ग्राम करखा स्थित जन्नत फेज 3 में प्लाट खरीदने के लिए मातेश्वरी इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर चन्दन सिंह निवासी रहमाननगर चिनहट जिला लखनऊ को एडवांस रुपया दिया था। जिस पर कम्पनी के डायरेक्टर दीपक कुमार ने एग्रीमेंन्ट किया। पीड़ित ने तहरीर में कहा कि उसने कई तिथियों में चन्दन सिंह को दस लाख अठत्तर हजार रुपए दे दिए। पीड़ित ने जब प्लाट की रजिस्ट्री की बात कही तो टालमटोल किया जाने लगा। रुपया वापस मांगा तो उसे ढाई लाख रुपए की दो चेक दी गई। जिसमें एक चेक का भुगतान हो गया और दूसरी चेंक बाउंस हो गई। इस पर चन्दन सिंह ने कम्पनी के कर्मचारियों व सिक्योरिटी गार्ड के साथ मिलकर धक्के देकर आफिस से भगा दिया। पुलिस ने केस दर्ज किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!