सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे। अब तो दिन दहाड़े चोरियों को अंजाम दे रहे है। कस्बे के कालूबास निवासी 32 वर्षीय विकास मोहता पुत्र तोलाराम मोहता ने पुलिस को बताया कि 27 जुलाई 2024 को दोपहर लगभग 2.50 बजे उसका भाई भैरूंदान मोहता उसकी काले रंग की मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी करके घर में चला गया। जब वह वापस बाहर आया तो देखा मोटरसाइकिल नहीं थी। परिजन दिनभर बाइक को ढूंढते रहें लेकिन बाइक का कुछ पता नहीं चला। परिवादी ने कहा कि बाइक दोपहर 2.50 से 3.45 के बीच कोई अज्ञात चोर ले गया। परिवादी ने पुलिस से बाइक बरामद करवाने की मांग की है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई रविंद्र सिंह को सौंप दी है। वहीं दूसरे मामले में कालूबास निवासी राजु कठोतिया पुत्र प्रयागचंद पारीक ने पुलिस को बताया कि उसके घर के सामने से 15 जुलाई 2024 को दोपहर 2 बजे उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। परिवादी ने ढूंढने का प्रयास किया लेकिन बाइक का कुछ पता नही चला परिवादी
ने पुलिस से बाइक बरामद करवाने की मांग है।पुलिस ने मामला दर्ज कर यह जांच भी एएसआई रविंद्र सिंह को सौप दी है।


















Leave a Reply