Advertisement

गाजियाबाद में अंतरराष्ट्रीय घड़ी ब्रांड डकैती में SHO इंदिरापुरम, कनावनी चौकी प्रमुख को निलंबित कर दिया गया।

www.satyarath.com

गाजियाबाद में अंतरराष्ट्रीय घड़ी ब्रांड डकैती में SHO इंदिरापुरम, कनावनी चौकी प्रमुख को निलंबित कर दिया गया।

www.satyarath.com

गाजियाबाद, 12 अगस्त: इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड की तीन करोड़ रुपये की घड़ियां चोरी होने के मामले में पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा ने सोमवार को इंदिरापुरम प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार दीक्षित और कनावनी चौकी प्रभारी लालचंद कनौजिया को निलंबित कर दिया। लुटेरों को जल्द गिरफ्तार करने के उद्देश्य से तेज तर्रार पुलिस अधिकारियों की दो और टीमें गठित की गई हैं।

मामले पर डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि दोनों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई कर गैंग की पहचान कर सुराग लगाने में टीमें लगा दी गई हैं। गाजियाबाद के अहिंसा खंड 2 स्थित एक ब्रांडेड कंपनी के घड़ी शोरूम साईं क्रिएशन का शटर तोड़कर चोरों ने करीब तीन करोड़ की घड़ियां चोरी कर लीं। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

डीसीपी के मुताबिक, सीसीटीवी में सात से आठ चोर नजर आ रहे हैं। शोरूम मैनेजर ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। शोरूम मैनेजर नकुल शर्मा ने बताया कि वह देर रात शोरूम बंद करके चले गए थे। सुबह जब वह आए तो शोरूम का शटर टूटा हुआ था। उन्होंने कैमरे चेक किए तो शोरूम के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!