हर घर तिरंगा अभियान में विधायक सहित अनेक जनप्रतिनिधि,नागरिक और अधिकारी-कर्मचारी हुए शामिल

संवाददाता सूरज यादव
गौरेला पेंड्रा मरवाही। जनपद पंचायत मरवाही अंतर्गत आज हर घर तिरंगा अभियान में तिरंगा पद यात्रा, बाइक रैली, तिरंगा कैनवास, तिरंगा सेल्फी, तिरंगा प्रतिज्ञा का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम मे विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची सहित अनेक जनप्रतिनिधि, नागरिक और अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।हर घर तिरंगा अभियान में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री दिलेरम डाहिरे, जिला पंचायत सदस्य श्री शुभम पेन्द्रों,जनपद अध्यक्ष श्री प्रताप मराबी, जनपद उपाध्यक्ष श्री अजय राय,नगर पंचायत अध्यक्ष किशन ठाकुर,जनपद सदस्य आयुष मिश्रा,गणमान्य नागरिक राकेश मसीह,नारायण श्रीवास, राकेश दिक्षित,मुकेश,शिवप्रताप राय,आकर्ष प्रताप सिंह, अस्विनी चतुर्वेदी,अनिल सोनवानी आदि शमिल हुए। इसके साथ खंड शिक्षा अधिकारी श्री दिलीप कुमार पटेल के अगुवाई में सेजेस,कस्तूरबा,शासकीय माध्यमिक विद्यालय के लगभग 800 विद्यार्थी शामिल हुए। महिला बाल विकास विभाग से लगभग300 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, स्व सहायता समूह की 500 दिदिया भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। जनपद स्तर से सचिव और रोजगार सहायकों ने बाइक रैली निकाल कर कर तिरंगा यात्रा किया।


















Leave a Reply