सवांददाता नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
प्रदेश में दक्षिण पश्चिमी मानसून सक्रिय रहने पर कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है। वहीं कुछ जिलों में अतिवर्षा के चलते बाढ़ के हालात बन गए हैं। पिछले 24 घंटे में जयपुर समेत जिलों में वर्षाजनित हादसों में 20 से ज्यादा लोगों की मौत होने के समाचार हैं। वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में जयपुर समेत दस से ज्यादा जिलों में मानसून सक्रिय रहने और भारी से अतिभारी बारिश की आशंका को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश के उत्तर पूर्वी इलाकों में सक्रिय परिसंचरण तंत्र के असर से अगले तीन चार दिन जयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभाग में कहीं कहीं भारी तो कहीं-कहीं अतिभारी बारिश होने की संभावना है। दूसरी तरफ पश्चिमी इलाके में बीकानेर संभाग में अगले तीन चार दिन अधिकांश भागों में मध्यम तो कुछ इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है। और जलभराव से दूर रहने की चेतावनी भी जिम्मेदारों द्वारा दी जा रही है। सोमवार शाम श्रीडूंगरगढ़ अंचल में अच्छी बरसात हुई है। शहर में शाम पांच बजे बाद हुई तेज बरसात का दौर शुरू हुआ मुख्य बाजार, अस्पताल रोड,sbi बैंक व पोस्ट आफिस वाली गली,गांधी पार्क के आस पास,हाई स्कूल रोड पर भारी जल भराव हो गया। बिग्गा बास व मोमासर बास में नीचले स्थानों पर पानी भर गया। बाजार में अनेक दुकानों में भी पानी भर गया। बाजार में दुपहिया वाहनों में पानी भर गया और ऐसे में लोग काफी परेशान हुए क्षेत्र के गांव में भी अच्छी बरसात हुई है।

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-स्टेशन रोड पर डिवाइडर में फंसने पलटी टेक्सी मुश्किल से किया खड़ा

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़- मुख्य बाजार में दुपहिया वाहनों में भरा पानी काफी हुए परेशान (फोटो श्री गोपाल तापड़िया)

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-मुख्य बाजार में कुछ दुकानों में भरा पानी (फ़ोटो श्री गोपाल तापड़िया)



सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़- बैंक ऑफ इंडिया के पास नाले में फंसी टेक्सी

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़- पुराने बस स्टेण्ड सब्जी मंडी में भरा पानी फैला कीचड़

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़- बिग्गा-बास गणेश मन्दिर के पास भरा पानी (फोटो राजू)


















Leave a Reply