Advertisement

बून्दी-कांवड़ यात्रा में इंद्रदेव हुए मेहरबान, भोले के रंग में झूमे शिवभक्त

https://satyarath.com/

जितेन्द्र गौड़

कांवड़ यात्रा में इंद्रदेव हुए मेहरबान, भोले के रंग में झूमे शिवभक्त

 

बून्दी – लाखेरी में सोमवार को शिव शक्ति संघ द्वारा कांवड़ पद यात्रा निकाली गई, जिसमें शिव भक्तों ने उत्साह के साथ भाग लिया और हर हर महादेव के नारों के साथ शिव भक्त शिव‌ माहौल में झूम उठे। कांवड़ यात्रा में नाचते गाते चल रहे थे भोलेनाथ के भक्त। कस्बे में अलसुबह से जमकर बारिश का दौर चला फिर भी बारिश में भीगते हुए शिव भक्त दानेशवर महादेव से श्रीजड़ के भोम्याजी महाराज मंदिर पर पहुंचे। कावड़ यात्रा में सेकड़ो की संख्या में बाबा भोलेनाथ के भक्त शामिल हुए। लाखेरी शहर में बायपास, बाॅटम लेवल, तोरण की बावड़ी आदि स्थानों पर कांवड़ यात्रा का फूल बरसाकर और अल्पाहार देकर स्वागत किया गया। तेज बारिश में भी कांवड़ यात्रा का जोश कम नहीं हुआ और करीब 8 किमी की दूरी बारिश में तय हुई, सुबह से ही शहर में बारिश का दौर शुरू हो गया जो दिनभर जारी रहा। भोम्याजी महाराज महादेव मंदिर पर भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना की गई। कांवड़ यात्रा में इंद्र देव भी मेहरबान रहे, जो भोले नाथ के भक्तों का स्वागत कर रहे थे। इस दौरान शहर के लोग काफी संख्या में यात्रा में उपस्थित रहे।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!