Advertisement

सोनभद्र -काब्य संग्रह “खामोश कैसे रहूं” का आज होगा विमोचन

काब्य संग्रह “खामोश कैसे रहूं” का आज होगा विमोचन

 

(तुलसी जयंती के अवसर पर पुस्तक विमोचन एवम कवि सम्मेलन का होगा आयोजन)

सोनभद्र /संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

सोनभद्र। बाबा गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती के अवसर पर प्रयागराज में आज शिव गंगा इंस्टीट्यूट निकट आनंद भवन के सभागार में दिन के एक बजे से सोन साहित्य संगम सोनभद्र के तत्वाधान में संस्था के संयोजक कवि पत्रकार अधिवक्ता राकेश शरण मिश्र “गुरु” की काब्य संग्रह “खामोश कैसे रहूं” का विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उक्त जानकारी पत्रकारों से बात करते संस्था के संयोजक राकेश शरण मिश्र ने दी। श्री मिश्र ने बताया कि तुलसी जयंती के अवसर पर मेरी प्रथम काब्य संग्रह का विमोचन एवम कवि सम्मेलन आयोजित किया गया है जिसमे प्रयागराज सहित पूर्वांचल के कवि गण और काब्य प्रेमी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सद्स्य एवम पूर्व उपाध्यक्ष जय नारायण पांडेय रहेंगे एवम कार्यक्रम का संचालन जानी मानी कवियत्री साहित्यिक संस्था गीत कस्तूरी की निदेशक डा रचना तिवारी करेंगी।कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान प्रयागराज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान प्रयागराज के राष्ट्रीय सचिव डा गोकुलेश्वर दिवेदी सहित प्रयागराज एवम पूर्वांचल के नामी गिरामी कविगण,साहित्यकार,पत्रकार, समाज सेवी एवम अधिवक्ता उपस्थित रहेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!