Advertisement

पलवल-पैरिस ओलंपिक में पदक जीतने वाले प्रदेश के सभी खिलाडियों का किया जायेगा सम्मानित

https://satyarath.com/

पैरिस ओलंपिक में पदक जीतने वाले प्रदेश के सभी खिलाडियों का किया जायेगा सम्मानित

पलवल/चंडीगढ़-09 अगस्त
कृष्ण कुमार छाबड़ा

पैरिस ओलंपिक में पदक जीतने वाले प्रदेश के सभी खिलाडियों का हरियाणा सरकार की ओर से सम्मान किया जाएगा। खेल मंत्री संजय सिं। ह ने बताया कि सरकार की ओर से 17 अगस्त को रोहतक में एक प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम कर सभी पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मनु भाकर, सरबजीत सिंह और नीरज चोपड़ा के अलावा पदक लाने वाली भारतीय हॉकी की टीम में भी तीन खिलाड़ी हरियाणा के हैं।

संजय सिंह ने बताया कि मनु भाकर और सरबजीत सिंह ने आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ मुलाकात की है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दोनों का सम्मान करने के साथ ही उन्हें डिप्टी डायरेक्टर के पद का नियुक्ति पत्र भी दिया है। उन्होंने बताया कि 17 अगस्त को रोहतक में होने वाले कार्यक्रम में भी खिलाड़ियों के लिए कईं घोषषाएं की जाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार की ओर से खिलाड़ियों के मन की हर बात को पूरा किया जाएगा। आज पूरे देश में सबसे ज्यादा नगद पुरस्कार हरियाणा में खिलाड़ियों को दिया जाता है। मनु भाकर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व में लाए गए मेडल के आधार पर अकेले भाकर को ही करीब 6 करोड़ की नगद राशि दी जा चुकी

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!