एनएचएम कर्मचारियों की अपनी मांगों को लेकर पन्द्रहवें दिन भी जारी रही हड़ताल
पलवल-09 अगस्त
कृष्ण कुमार छाबड़ा
जिला नागरिक अस्पताल पलवल के परिसर में एनएचएम के़ सांझा मोर्चा के बैनर तले जिला पलवल के एनएचएम कर्मचारियों द्वारा 15वें दिन भी अपनी मांगों को लेकर जिला कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र कुमार जिला अकाउंट मैनेजर के नेतृत्व में हुई। मंच संचालन डॉ रवि विहान ने किया । एनएचएम की मुख्य मांग नियमितीकरण की पॉलिसी बनाकर नियमित करना है। अन्य मांगें सेवा नियमों में संशोधन करना, सातवां वेतन आयोग लागू करना है। इस अवसर पर जिला प्रधान नेपाल डागर, नरवीर डागर, मोहित , सावित्री , कुलभूषण,नेम सिंह, पूरण सिंह, विदुषी और विशाखा आदि मौजूद रहे।

















Leave a Reply