Advertisement

बीकानेर-“प्रजापति शिक्षा सेवा समिति श्रीडूंगरगढ़ ने जयपुर पहुंच कर माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष का किया सम्मान दी बधाई समाज विकास की हुई चर्चा, पढ़ें पूरी खबर।

सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

प्रजापति शिक्षा सेवा समिति श्रीडूंगरगढ़ के लोगो ने हाल ही में प्रहलाद राय टाक को माटी कला बोर्ड,राजस्थान सरकार के अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर बधाई दी श्रीयादे माटी कला बोर्ड के उद्योग भवन,जयपुर स्थित कार्यालय में पहुंचकर माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रह्लाद राय टाक को प्रजापति शिक्षा सेवा समिति के लोगो ने उनका सम्मान किया। समाज के रामस्वरूप प्रजापति ने बताया कि समिति व समाज के गोविंदप्रसाद बासनीवाल,नंदलाल बासनीवाल,रमेश बासनीवाल, रामचंद्र छापोला, गोपाल छापोला, मोहनलाल मिनोटिया, गुरूदत्त खटोड़ का प्रतिनिधि दल मंगलवार को जयपुर के उद्योग भवन परिसर में स्थित बोर्ड कार्यालय पहुंचे। यहां प्रह्लाद राय का साफा, फुलमाला व शॉल से सम्मान करते हुए समाज के कमजोर वर्ग के विकास के किए जा रहें प्रयासों के लिए आभार जताया। सदस्यों ने समाज हित की चर्चा की व जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता, मिट्टी से निर्मित उत्पादों को बेचने, बाजार की उपलब्धता, प्रशिक्षण व उन्नत तकनीकि जानकारी उपलब्ध करवाने संबंधी चर्चा की गई। टाक ने भी सभी का आभार जताते हुए समाज के विकास के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का आश्वासन दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!