Advertisement

बीकानेर-बाइक को ट्रेक्टर ने मारी टक्कर, बुजुर्ग की इलाज के दौरान हुई मौत, मामला दर्ज।

सवांददाता नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के कालूबास निवासी प्रकाशसिंह पुत्र हेमसिंह राजपूत ने पुलिस थाने रिपोर्ट देते हुए बताया कि सोमवार सुबह करीब 9 बजे वह अपने बाबोसा जालूसिंह को लेकर खेत जा रहा था। कालूरोड पर श्रीडूंगरगढ़ निवासी मोहनसिंह मिला जिसने उनको अपनी बाईक पर बिठा लिया। थोड़ी दूर जाने पर एक ट्रेक्टर चालक ने तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे मोहनसिंह का पैर टूट गया व जालूसिंह के सिर व हाथ पैरों में गम्भीर चोटे आई। उन्हें तुरंत श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल से उन्हें बीकानेर रैफर कर दिया जहां जालूसिंह की ईलाज के दौरान मौत हो गई। हैड कांस्टेबल लक्ष्मण नेहरा ने पोस्टमार्टम करवा मंगलवार को शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया व मामले की जांच लक्ष्मण नेहरा ही करेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!