Advertisement

बीकानेर-शेरुणा के पास हुए सड़क हादसे बस-थार-ट्रक टक्कर में दो के बाद तीसरे घायल ने भी तोड़ा दम

सवांददाता चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

शनिवार देर रात शेरुणा के पास हुए भीषण सड़क हादसे बस-थार-ट्रक टक्कर में दो के बाद तीसरा घायल भी
सोमवार को जिंदगी की जंग हार गया शेरूणा थाने के मुंशी फतेहसिंह ने बताया कि 22 साल के इलियास पुत्र इब्राहिम निवासी जैतरासर तहसील बाप जिला फलौदी ने भी सोमवार को पीबीएम में ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। एएसआई राजकुमार ने सोमवार को पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बता देवे की बीकानेर से आ रही एक बस आगे चल रहें ट्रक ट्रेलर को ओवरटैक करते हुए सामने आ रही थार से भिड़ गई। दुर्घटना में थार चकनाचूर हो गई और थार सवार तीन जनें गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक युवक उत्तमसिंह पुत्र महेंद्रसिंह की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरे मूलसिंह पुत्र पाबूदानसिंह ने पीबीएम ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर घायल इलियास ने भी सोमवार को दम तोड़ दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!