Advertisement

बीकानेर-दहेज के लिए दो बहनों को बेटियों के साथ निकाला घर से, की नगदी व मोटरसाइकिल की मांग, मामला दर्ज, पढें अपराध खबर।

सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियांन में दो बहनों का घर दहेज के लिए उजड़ गया और उन्हें दो बेटियों के सर्च
दहेज के लिए दहेज लोभियों ने घर से निकाल दिया। दोनों बहनों ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। धीरदेसर चोटियान निवासी चुनाराम की पुत्रियां 25 वर्षीय सुमन व 24 वर्षीय पूनम ने उत्तमदेसर बंधा, थाना क्षेत्र जामसर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। सुमन का विवाह पति अगनाराम मेघवाल व पूनम का विवाह इमरताराम मेघवाल पुत्र हरिराम मेघवाल के साथ 2018 में हुआ। परिवादिया ने बताया कि दोनों को पिता ने अपनी हैसियत से बढ़कर गहने, नगदी व घरेलू सामान सहित दहेज दिया। फिर दोनों आरोपी अगनाराम,इमरताराम ने अपनी मां सावित्री देवी, दादी सास पानादेवी,लगते में देवर हरिराम व राजूराम पुत्र बीरमाराम ने उन्हें 50-50 हजार नगदी व एक एक मोटरसाइकिल के लिए तंग परेशान किया। सुमन एक पुत्री व पूनम एक पुत्री की माँ बन गयी परन्तु आरोपियों के अत्याचार बढ़ते गए। दो साल पहले सुमन को बेटी सहित घर से निकाल दिया व करीब 3 माह पूर्व पूनम को भी के साथ घर से निकाल दिया। 24 जुलाई 2024 को आरोपी उनके घर आए दहेज की मांग पूरी किए बिना घर बसाने से साफ मना करते हुए दोनों बहनों के साथ धक्का मुक्की की। पिता, ताऊ, दादा ने बीच बचाव किया तो दोनों ने स्त्रीधन लौटने की मांग की तो आरोपियों ने साफ मना कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई धर्मपाल को दी गयी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!