Advertisement

उन्नाव – मौरावां सड़क हादसे में घायल किसान की अस्पताल में मौत, आक्रोशित परिजन सड़क जाम की तैयारी में

ब्यूरो चीफ दीपक कुमार

उन्नाव – मौरावां सड़क हादसे में घायल किसान की अस्पताल में मौत, आक्रोशित परिजन सड़क जाम की तैयारी में

उन्नाव के मौरावां क्षेत्र में 27 जुलाई 2024, दिन शनिवार को हुए सड़क हादसे में घायल हुए किसान की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में आक्रोश है। उन्होंने आरोप लगाया है कि दुर्घटना के बाद से कोई भी व्यक्ति सांत्वना देने नहीं आया है, जिससे उनके दुःख और आक्रोश में और इजाफा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना शनिवार को मौरावां के पास घटित हुई थी, जिसमें एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल किसान को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

 

स्थानीय प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थिति पर नजर बनाए रखी है और परिजनों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!