Advertisement

महराजगंज : सावन के तीसरे सोमवार को शिव भक्तों ने भगवान शिव को दुद्धाभिषेक किया।

www.satyarath.com

सावन के तीसरे सोमवार को शिव भक्तों ने भगवान शिव को दुद्धाभिषेक किया।

www.satyarath.com

महराजगंज इस दौरान शिव मंदिरों में काफी भीड़ देखने को मिली,तथा शिव मंदिरों के आस पास मेले जैसा माहौल देखने को मिला।

श्रावण मास के तीसरे सोमवार को,शिव भक्तों ने श्लेषा नक्षत्र, व्यतिपात योग,सौम्य योगा तथा सिंह राशि में जलाभिषेक/दुद्धाभिषेक कर शिव को बिल्वपत्र,भांग धतूरा, आंक फूल,गन्ने का रस तथा शहद और दही,अनार के रस से अभिषेक कर सुख शांति एवं तरक्की की प्रार्थना किया।

www.satyarath.com

आज तीसरे सोमवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के शिव मंदिरों पर,शिव भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी।निचलौल क्षेत्र के इटहिया स्थित पचमुखी शिव मंदिर,खुटहा बाजार के ओंकारेश्वर महादेव शिव मंदिर,कटहरा स्थित शिव मंदिर में शिव भक्तों का लंबा तांता देखने को मिला।शिव भक्तों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

www.satyarath.com

खुटहा बाजार के ओंकारेश्वर महादेव मंदिर,कटहरा स्थित शिव मंदिर,इटहिया पंच मुखी शिव मंदिर पर शिव भक्तों ने देवाधिदेव महादेव शिव को दूध,गंगा जल,दही,गन्ना के रस, अनार के रस आदि से अभिषेक कर बिल्व पत्र,भांग, धतुर,मंदार पुष्प आदि अर्पित कर मनोरथ सिद्धि का आशीर्वाद भगवान शिव से प्राप्त किया।जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक श्री सोमेंद्र मीना भी इटहिया स्थित पंच मुखी शिव मंदिर में जलाभिषेक किया।

जलाभिषेक के बाद दोनों अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था का जांच किया,तथा संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा की,किसी भी श्रद्धालु को कोई दिक्कत न हो,सब लोग शांति से जलाभिषेक करें।

सत्यार्थ वेब न्यूज

शिवरतन कुमार गुप्ता “राज़”

Mon.9670089541

महराजगंज 29/07/024

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!