Advertisement

बीकानेर-स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारी, उपखंड स्तर पर धूमधाम से होगा आयोजन, हुई बैठक पढ़े पूरी खबर

सवांददाता नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह उपखंड स्तर पर धूमधाम से मनाया जायगा स्वतंत्रता दिवस पर होने जा रहे उपखण्ड स्तरीय कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को उपखण्ड अधिकारी उमा मित्तल कि अध्यक्षता में कार्यालय सभागार में बैठक सम्पन्न हुई।समारोह रूपादेवी राउमावि के खेल मैदान में होगा और ध्वजारोहण सुबह 8:30 बजे उपखंड मजिस्ट्रेट करेंगे।आयोजन की अन्य व्यवस्था नगरपालिका मंडल द्वारा की जाएगी पीटी, परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले स्कूलों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहने वाले विद्यालयों को पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी देशभक्ति व लोक गीत संबंधी प्रस्तुतियां दी जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक स्कूल से एक ही प्रस्तुति शामिल होगी। समारोह में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। वहीं श्रेष्ठ प्रदर्शन व सेवाओं के लिए भी सम्मान दिए जाएंगे। समारोह में उपखंड अधिकारी ने सभी ब्लॉक स्तरीय विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को शामिल होने के निर्देश दिए है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!