सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा ब्यूरो
अब्दुल सलाम रंगरेज
केमिकल युक्त पानी छोड़ने का मामला विधानसभा में उठा-
प्रोसेस हाउस की होगी जांच
–
भीलवाड़ा में केमिकल युक्त पानी को छोड़ने का मामला कई बार स्थानीय लोग उठाते रहे हैं ।केमिकल युक्त पानी से खेतों की जमीन बंजर हो रही है। इसके प्रदूषण से सांस लेना मुश्किल हो जाता है और बीमारियां बढ़ रही है।
विधानसभा में केमिकल युक्त पानी और दुषित पानी छोड़ने का मामला मांडल विधायक उदयलाल भड़ाना ने उठाया। जिसके सवाल का जवाब देते हुए वन मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि यह समस्या भीलवाड़ा की नहीं है बल्कि पाली, भिवाड़ी लूनी नदी व राजसमंद के जिलों की समस्या है राजस्थान में इस उद्योग से जुड़े बरसात की आड़ में पानी छोड़ते हैं। और विभाग समय-समय पर कार्रवाई कर रहा है।
भडाना ने आरोप लगाए की दूषित पानी छोड़ने से किसानों की उपजाऊ भूमि बंजर हो रही है। मंत्री शर्मा ने कहा राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल की ओर से सभी कपड़ा उद्योगों को शून्य जल निस्त्राव की शर्त पर ही उद्योग चलाने की अनुमति दी जाती है ।फिर भी कोई काला व दूषित पानी छोड़ता है तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
वन मंत्री संजय शर्मा ने सदन में घोषणा की है कि भीलवाड़ा की औद्योगिक इकाइयों की जो प्रदूषण समस्या है उसको लेकर कलेक्टर की अध्यक्षता में चार सदस्य की समिति का गठन किया जाएगा। जिसमें कलेक्टर के अलावा और राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल भीलवाड़ा के क्षेत्रीय अधिकारी, जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी ,कृषि विभाग के जिला अधिकारी को भी शामिल किया जाएगा।
साथ ही समिति जनप्रतिनिधि से बात कर उनके सुझाव भी लेगी ताकि किसी भी प्रकार के प्रदूषण को रोका जा सके। उसके बावजूद किसी भीउद्योग में प्रदूषण की समस्या को लेकर दोषी पाया गया तो उसके उद्योग के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
















Leave a Reply