Advertisement

वायनाड : भूस्खलन पीड़ितों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी हुए भावुक।

www.satyarath.com

वायनाड : भूस्खलन पीड़ितों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी हुए भावुक।

www.satyarath.com

केरल के वायनाड में हुई एक भयानक त्रासदी ने 200 से ज्यादा लोगों की जान ले ली। केरल के वायनाड जिले में मंगलवार 30 जुलाई की सुबह सुबह मुंडक्कई और चूरमाला में भारी भूस्खलन हुआ। इस हादसे में करीब 256 से ज्यादा लोग मारे गए और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए अभी भी बचाव दल लापता लोगों की तलाश कर रही है। इस हादसे पर देश के तमाम राजनेता दुख व्यक्त कर रहे हैं। आज गुरुवार 1 अगस्त को कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ वायनाड पहुंचे हैं इस दौरान उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और पीड़ितों से मुलाकात की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीड़ितों से मुलाकात करते हुए अपनी भावनाएं व्यक्ति की और कहा उन्हें वैसे ही भावनाएं महसूस हो रही है जैसी 1991 में उनके पिता की मृत्यु के समय हुई थी। राहुल गांधी ने एक्सप्रेस कॉन्फ्रेंसिंग को संबोधित करते हुए कहा कि,”यह वायनाड, केरल और राष्ट्र के लिए एक भयानक त्रासदी है। हम यहां स्थिति देखने आए हैं। यह देखना दुखद है कि कितने लोगों ने अपने परिवार के सदस्यों और अपने घरों को खो दिया है। हम मदद करने की कोशिश करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि प्रभावित पीड़ितों को उनका हक मिले।”

www.satyarath.com

www.satyarath.comकांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने आगे कहा, “उनमें से बहुत से लोग स्थानांतरित होना चाहते हैं। यहां बहुत कुछ किया जाना बाकी है। मैं डॉक्टरों, नर्सों, प्रशासन और स्वयंसेवकों सहित सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं।”

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!