Advertisement

नोएडा : बैटरी से लगी आग, 3 बच्चियां जिंदा जलीं, पिता की हालत गंभीर।

www.satyarath.com

• बैटरी से लगी आग, 3 बच्चियां जिंदा जलीं, पिता की हालत गंभीर।

www.satyarath.com

नोएडा में घर में आग लगने से 3 बच्चियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। पिता भी झुलस गया है, उसकी हालत गंभीर है। आग घर में रखी बैटरी में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। हादसा बुधवार सुबह 4 बजे हुआ।

उस वक्त पूरा घर गहरी नींद में सो रहा था। आग इतनी तेज लगी कि किसी को बाहर भागने का मौका तक नहीं मिला। पिता ने बच्चियों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वह बेहोश होकर गिर गया।घटना सेक्टर-8 स्थित जेजे कॉलोनी की है। DCP राम बदन सिंह ने बताया- आसपास के लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को जानकारी दी। दमकल की 2 गाड़ियों ने 10 मिनट पर आग पर काबू पा लिया, लेकिन 3 बच्चियों को नहीं बचाया जा सका।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!