Advertisement

भाजपा महिला मोर्चा मण्डल सुसनेर ने आयोजित किया पीएम के मन की बात का कार्यक्रम आयोजित

https://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज़
मनोज कुमार माली सुसनेर

भाजपा महिला मोर्चा मण्डल सुसनेर ने आयोजित किया पीएम के मन की बात का कार्यक्रम आयोजित

 

सुसनेर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा एवं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया के आव्हान पर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामन राठौर एवं भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आभा अरोड़ा चोपड़ा के निर्देश एवं महिला मोर्चा जिला महामंत्री साक्षी विक्रम सकलेचा एवं कविता आशीष शर्मा तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष सजनसिंह कलारिया के मार्गदर्शन में भाजपा मंडल सुसनेर के कार्यकर्ताओ द्वारा रविवार 28 जुलाई को स्थानीय न्यू बस स्टैंड के समीप स्थित भाजपा महिला मोर्चा मण्डल कार्यालय पर विश्व के लोकप्रिय नेता एवं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से 11:30 बजे तक मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मार्केटिंग अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह कांवल के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति में आयोजित किया गया। ऊक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशा विष्णु भावसार ने की। कार्यक्रम के विशेष अतिथि सांसद प्रतिनिधि मुकेश हरदेनिया, भाजपा किसान मोर्चा पूर्व मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम सूर्यवंशी, युवोमोर्चा जिला महामंत्री लखन सेन आदि थे। कार्यक्रम का संचालन रानू संदीप शर्मा ने किया एवं आभार भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता रेखा शर्मा ने माना। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, भाजपा एवं महिला मोर्चा कार्यकर्ताएं उपस्थिति थी।
चित्र : सुसनेर में पीएम के मन की बात का कार्यक्रम देखते भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!